हम सब को पता है की जेसीबी का रंग पीला होता है पर क्यों होता है यह बहुत कम लोग ही जानते होंगे। चलिए आज इसी बात पर चर्चा करते हैं की क्यों JCB का रंग पीला होता है।
सबसे पहली बात तो यह है की JCB एक कंपनी का नाम है जो भरी भरकम मशीनों का निर्माण करती है या तो बिल्डिंग को तोड़ने के लिए (जैसे उत्तर प्रदेश में बुलडोजर चल रहा है) या खुदाई करने के लिए जैसे व्हील लॉड्र्स (Wheel Loaders), सुपर लोडर (Super Loader), आदि। हमने देखा तो पाया की सभी मशीनों का रंग एकदम पीला ही होता है।
जैसे सुपर फ़ास्ट कार का रंग भी अक्सर पीला ही होता है।
JCB के अलावा महंगी कार जैसे BMW, लम्बोर्गिनी आदि कारें भी पीली रंग की में आती है हालाँकि अन्य रंगों में भी उपलब्ध होती है। तो इसका कारण सिर्फ दूर से नजर आने का होता है। इसी प्रकार स्कूल, कॉलेज आदि की बसों का रंग भी पीला होता है तो इसका कारण भी दूर से दिखना होता है।
ऐसा क्या खास है इस पीले रंग में? / जेसीबी का रंग पीला क्यों होता है?
पीला रंग बहुत ही चमकदार होता है जो आसानी से दूर से ही चमक जाता है या यह कहें की पीला रंग आसान से देखा जा सकता है। बहुत सारे ऐसे रंग होते है जो अक्सर दूर से ठीक से नहीं दिखते हैं। जिसके लिए पास जाना होता है। यही कारण है की पीला रंग JCB के लिए भी होता है। पीला रंग मुख्य रूप से स्कूल / कॉलेज बसों के लिए उपयो किया जाता है एवं भरी भरकम मशीनों जैसे JCB, आदि की लिए होता है।

JCB का फुल फॉर्म क्या होता है?
Joseph Cyril Bamford, JCB का फुल फॉर्म होता है। JCB का हिंदी में फुल फॉर्म “जोसफ सायरिल बम्फोर्ड” होता है।
Leave a Reply Cancel reply