Chai Sutta Bar franchise
,

क्या आप chai sutta bar franchise लेना चाहते हैं? क्या आप chai sutta bar franchise की कॉस्ट या इन्वेस्टमेंट के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं? क्या आप chai sutta bar franchise से कितना पैसा कमाया जा सकता है के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं?

इस लेख पर आपको ऊपर दिए गए प्रश्नों के उत्तर के साथ साथ chai sutta bar franchise से जुड़े अन्य प्रश्नों के उत्तर भी देने की कोशिश की जा रही है। [toc]

आइये जानते हैं की chai sutta bar franchise के लिए अप्लाई कैसे करें?

Chai Sutta Bar की Franchise अप्लाई करने के लिए दो तरीके हैं। पहला तरीका तो यह की Chai Sutta Bar की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको चाय सुट्टा बार की वेबसाइट पर फॉर्म को भरना होगा जिसमे आपका नाम, ईमेल, फ़ोन नंबर, क्षेत्र या जगह जहाँ चाय सुट्टा बार का आउटलेट खोलना चाहते हैं, राज्य का नाम, एवं अपना मैसेज लिखकर भेज सकते हैं।

दूसरा तरीका यह है की आप सीधे इनके ऑफिस जा सकते हैं और रिसेप्शन पर Chai Sutta Bar Franchise के बारे में वार्तालाप कर सकते हैं।

Chai Sutta Bar की Franchise खोलने के लिए कितने पैसे देने होंगे?

पहली बात तो यह की किसी भी ब्रांड की फ्रैंचाइज़ी खोलने के लिए आपको उनकी नयम व शर्तें माननी होंगी फिर उनकी जरुरत को पूरी करना होगा जैसे जगह का आकर, जगह कैसी है, आदि। इतना ही नहीं बहुत सारी फ्रैंचाइज़ी सिक्योरिटी अमाउंट भी जमा करवाती है अगर नहीं करते तो आपको लाइसेंस न भी मिले या नहीं मिलेगा। इसलिए सिक्योरिटी अमाउंट 50 हजार से लेकर 50 लाख या उससे भी ज्यादा हो सकता है। हालाँकि यह निर्भर करता है की कौनसी फ्रैंचाइज़ी ले रहें है उदाहरण के लिए मैकडॉनल्ड्स या केएफसी के फ्रैंचाइज़ी प्राप्त करने के लिए सिक्योरिटी अमाउंट करोड़ों रूपए में भी देना पड़ सकता है।

तो अगर बात की जाये Chai Sutta Bar Franchise की तो यह निर्भर करता है। Chai Sutta Bar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखा तो पाया की Chai Sutta Bar के ओनर्स तीन तरह के आउटलेट ऑफर करते हैं। पहला है Kiosk दूसरा है Medium एवं तीसरा Mega है।

Chai Sutta Bar Type of Outlets
Chai Sutta Bar – Types of Outlets

Type of Outlets के कारण इन्वेस्टमेंट कॉस्ट भी कम या ज्यादा हो सकती है एवं सिक्योरिटी मनी भी कम या ज्यादा हो सकती है। जैसे की मेने चाय सुट्टा बार के वीडियो में देखा है की यह chai sutta bar franchise लेने के लिए 10 लाख से लेकर 20 लाख तक रूपए देने पड़ सकते है। हालाँकि यह रकम जगह या नियम व् शर्तों के अनुसार कम या ज्यादा भी हो सकती है।

चाय सुट्टा बार नेट वर्थ या चाय सुट्टा बार टर्नओवर [chai sutta bar net worth OR chai sutta bar turnover]

हम YouTube एवं LinkedIn पर चाय सुट्टा बार का अनुसरण कर रहें हैं। हमने चाय सुट्टा बार के कई वीडियो देखे, वर्तमान 2022 में, चाय सुट्टा बार कंपनी चाय और अन्य खाद्य पदार्थ बेचने वाला 100+ करोड़ का व्यवसाय है।

Chai Sutta Bar Franchise 1
चाय के कुल्हड़ एवं केतली के साथ एक तस्वीर।

Chai Sutta Bar Wikipedia

बहुत लोग Chai Sutta Bar Wikipedia गूगल पर खोजते हैं परन्तु विकिपीडिया पर चाय सुट्टा बार की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।

Chai Sutta Bar के मालिक का नाम क्या है?

वैसे तो एक नाम जोकि है अनुभव दुबे क्यूंकि यह बहुत प्रसिद्द है यूट्यूब, लिंक्डइन, एवं इंस्टाग्राम पर परन्तु यह अकेले फाउंडर नहीं है बल्कि ये को-फाउंडर है। अनुभव दुबे के दो और साथी है जिनका नाम है आनंद नायक एवं राहुल गोठी (Rahul Gothi).

चाय सुट्टा बार कितने स्थानों पर स्थित है?

Chai Sutta Bar, सिर्फ भारत में 300+ आउटलेट के साथ चल रहे हैं। एवं Chai Sutta Bar के owner कनाडा, दुबई, यूके, यूएस आदि में अपने चाय कारोबार का विस्तार कर रहे हैं।

Chai Sutta Bar Franchise से महीने का कितने रुपए कमाए जा सकते हैं?

स्वाभाविक है की अगर कोई व्यक्ति व्यवसाय करने जा रहा है या सोच रहा है तो वह कितने पैसे कमाएगा या कमा सकता है, यह प्रश्न उस व्यक्ति के दिमाग में बिलकुल रहेगा। इसलिए Chai Sutta Bar Franchise को लेकर भी यह प्रश्न आएगा ही की Chai Sutta Bar franchise से कितना कमा सकते हैं? तो इसका एक बहुत ही सरल उत्तर है की लगभग 1 लाख रूपए महीना। हालाँकि यह आउटलेट पर भी निर्भर करता है। यह फ्रैंचाइज़ी ओनर के व्यवहार पर भी निर्भर करता है। यह कई मामलों में निर्भर करता है। 1 लाख रूपए के आसपास कमाना बहुत आसान है। लेकिन ये कमाई कम या ज्यादा भी हो सकती है।

चाय एक ऐसा पेय पदार्थ है जिसका लोग हर दिन आनंद लेते हैं और यह हमेशा मांग में रहता है और हमेशा रहेगा। चाय सुट्टा बार चाय बेचने के साथ-साथ अन्य खाद्य पदार्थ बेचने की अनुमति देता है। जिस वजह से चाय सुट्टा बार की फ्रैंचाइज़ी से आय बढ़ सकती है।

चाय सुट्टा बार से जुड़े कुछ हास्यप्रद बातें।

एक यूट्यूब शॉर्ट्स पर देखा की जब अनुभव दुबे से दुबई में किसी ने कहा की यहाँ तुम्हारी कुल्हड़ वाली चाय नहीं चल पायेगी। तो इस पर अनुभव दुबे ने कहा की हम चलाएंगे। तो उन्होंने फिर कहा की कैसे बेचोगे। तो अनुभव दुबे ने पूछा की दुबई की जनसँख्या कितनी है तो उसने कहा की 20 लाख तो अनुभव ने हस्ते हुए उत्तर दिया की इतनी जनसँख्या तो हमारी जबलपुर की है।

चाय सुट्टा बार से संबंधित कुछ अन्य प्रश्न।

नाम के अनुसार, सुट्टा का मतलब धूम्रपान है, तो क्या चाय सुट्टा बार अपने रेस्तरां में धूम्रपान की पेशकश करता है?

नहीं, उन्होंने केवल प्रसिद्धि के लिए ‘सुट्टा’ शब्द शामिल किया।

नाम के अनुसार क्या चाय सुट्टा बार में सिर्फ चाय मिलती है?

नहीं, वे अन्य खाद्य पदार्थ भी बेचते हैं।

क्या चाय सुट्टा बार एक पेपर कप में या अन्य तरह के कपों में भी चाय पेश करता है?

नहीं, वे कुल्हड़ में ही चाय देते हैं। कुल्हड़ का अर्थ है मिट्टी का प्याला (बेहतर समझने के लिए आप ऊपर दी गई छवि को देख सकते हैं)। जोकि लाल या गहरे भूरे रंग के हो सकते हैं।

अधिक एवं लैटस्ट जानकारी के लिए हमारे WhatsApp चैनल को जॉइन करें। क्लिक करें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HindiTreasure.com

Discover more from HindiTreasure.com

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading