सितंबर 21, 2022 को शिखर धवन ने एक video ट्विटर पर शेयर किया जिसमे कुछ लड़कियां टॉइलेट मे खाना खा रही थीं। Video सबकुछ साफ देखा जा सकता है की कैसे लड़कियां टॉयलेट में खाना खाने को मजबूर थीं। खाना पहले से टॉइलेट मे रखा हुआ था जिसे कई लड़कियां अपनी थाली मे रख रहीं थी।
यह वीडियो बहुत वाइरल हुआ एवं ट्विटर पर शिखर धवन ने शेयर करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश की खेल सरकार को सख्त कारवाई करने के प्रार्थना की।
शिखर धवन ने कहा की यह सभी लड़कियां कबड्डी खिलाड़ी हैं एवं राज्य स्तर के टूर्नामेंट के लिए आईं हैं। शिखर धवन ने कहा कि यह बेहद निराशाजनक है की खिलाड़ियों के साथ इस तरह का व्यवहार हो रहा है।
सीधे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश की खेल सरकार को भी टैग कर दिया ट्विटर पर।
हालांकि कई लोगों ने ट्विटर पर शिखर धवन को जबाब दिया की एक्शन लिया जा चुका है एवं खेल अधिकार को सस्पेन्ड कर दिया गया है।
साथ ही गूगल पर भी यह न्यूज पढ़ी जा सकती है खैल अधिकारी पर जोकि अनिमेष सक्सेना हैं पर कार्यवाही की जा चुकी है।
वीडियो मे साफ देखा जा सकता है की लड़कियां टॉइलेट मे नीचे रखा खाना अपनी थाली मे उठा कर रही हैं। इतना ही नहीं पूरियाँ तो सिर्फ कागज पर ही रखीं हुई थी। इतनी बुरी स्थिति देखकर किसी का भी गुस्सा फूटना जायज है।
Leave a Reply Cancel reply