(Arabian Jasmine) मोगरा की जानकारी, फायदे

आइए दोस्तों जानते हैं मोगरा फूल के बारे में। सबसे पहले तो मैं आपको यह बता देता हूं कि इसे मोगरे नहीं मोगरा कहा जाता है अंग्रेजी भाषा में इसे Arabian Jasmine कहते हैं। यह एक फूल होता है जो बेहद ही सुगंधित होता है या खुशबूदार होता है जिसे लोग अपने घरों में उगाना पसंद करते हैं और इन फूलों को भगवान के चरणों में भी अर्पित किया जाता है। इस फूल से किसी भी तरीके का कोई नुकसान नहीं होता है, यह कांटेदार नहीं होता है।

इस फूल की खास बात यह है कि यह छोटे से पौधे के रूप में भी लगता है और एक बैल के रूप में भी लगता है क्योंकि इसकी एक प्रजाति नहीं होती कई प्रजातियां होती हैं मुख्य रूप से इनका जो रंग होता है वह सफेद ही होता है और जिसमें पंखुड़ियां होती हैं वह 5 या ज्यादा भी हो सकती हैं या बहुत ज्यादा घना भी हो सकता है।[toc]

(Arabian Jasmine) मोगरा की जानकारी, फायदे

भारत में मोगरा

भारत में यह फूल इतना प्रसिद्ध है कि महिलाएं इसका गजरा बनवाकर अपने बालों पर सजाती हैं। बहुत सारी महिलाएं इसके हाथ में कंगन जैसे बनाकर के हाथों में भी पहनती हैं। इस फूल को संस्कृत भाषा में मालती या मल्लिका भी कहा जाता है।

मोगरा के फायदे

आपको पता भी नहीं होगा बहुत सारी दवाइयों में मोगरा फूल का मिश्रण भी होता है लेकिन अगर आप मोगरे से सीधे तौर पर फायदा लेना चाहते हैं तो इसके कुछ फायदे आपको मिल सकते हैं जैसे स्किन से मिली-जुली प्रॉब्लम जैसे खाज-खुजली के लिए यह बहुत फ़ायदेमंद हो सकता है अगर थोड़ा बहुत कट जाए या छिल जाए तो आप उस पर मोगरे की पत्तियों को पीसकर भी लगा सकते हैं।

अगर आपके शरीर पर फोड़े फुंसी हो रहे हैं तो यह फोड़े फुंसी पर भी इन्हें पीसकर या उसका पानी लगा सकते हैं।

मोगरा का पेड़ कैसा होता है?

मोगरा का कोई पेड़ नहीं होता है यह एक पौधे के रूप में ही रहता है या फिर यह बेल के रूप में बढ़ता है। कई जगह पर मोगरा के पेड़ को झाड़ियां या बेल कह सकते हैं पर मोगरा का पेड़ कहना सही नहीं होगा क्यूंकि पेड़ में बहुत बड़ी जड़ें होती है, बहुत बड़ी डालियाँ होती है एवं पेड़ शून्य फ़ीट से लेकर 40 फ़ीट या इससे भी ज्यादा की ऊंचाई का हो सकता है।

Arabian Jasmine, मोगरा, mogra
मोगरा का फूल

Mogra Flower in English

मोगरा शब्द एक हिंदी शब्द है जिस का अंग्रेजी में मतलब होता है अरेबियन जैस्मिन (Arabian Jasmine) एवं इसका वनस्पतिक नाम है Jasminum sambac.

Mogra Flower in Sanskrit

मोगरा फूल को संस्कृत भाषा में मल्लिका कहता हैं।

Mogra Flower in Bengali

মোগরা ফুল

Mogra Flower in Odia

ମୋଗ୍ରା ଫୁଲ

Mogra Flower in Kannada

ಮೋಗ್ರಾ ಹೂವು

Mogra Flower in Tamil

மொக்ரா மலர்

अधिक एवं लैटस्ट जानकारी के लिए हमारे WhatsApp चैनल को जॉइन करें। क्लिक करें –

One response to “(Arabian Jasmine) मोगरा की जानकारी, फायदे।”

  1. Gracelyn Avatar
    Gracelyn

    And I thought I was the sensible one. Thanks for setting me stgihrat.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HindiTreasure.com

Discover more from HindiTreasure.com

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading